Rajasthan: पायलट का बड़ा बयान, ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में देशभर में हुए सभी चुनावों के नतीजों की हो समीक्षा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में देशभर में हुए सभी चुनावों के नतीजों की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कांग्रेस चुनाव जीती और जहां उसे हार का सामना करना पड़ा, दोनों के परिणामों की समीक्षा की जानी चाहिए।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उनके इस बयान को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस के सवालों के बीच अहम माना जा रहा है। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव होना बेहद जरूरी है। चुनावी व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।

खबरों की माने तो पायलट ने एसआईआर को लेकर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया 1952 से चल रही है, लेकिन आज इस पर इतना बवाल क्यों मच रहा है। सवाल उठना स्वाभाविक है, उन्होंने कहा कि चुनाव व्यवस्था निष्पक्ष होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा नजर नहीं आ रहा है।

pc- ndtv india