Ramayana: सिनेमाघरों में रिलीज हुई सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' दर्शकों को आई पसंद, रणवीर और यश छाएं

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ अंतरराष्ट्रीय तकनीशियनों ने भी काम किया है। रामायणश् 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई, जबकि अमेरिका और कनाडा में 4 नवंबर को पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए गए। 

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। यह दो भागों में बनने वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा है। इनके अलावा रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, काजल अग्रवाल और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। सनी देओल दोनों फिल्मों में भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे, हालांकि उनका किरदार दूसरे भाग में दिखाई देने की जानकारी है। 

करीब 1600 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। इसकी एक और खासियत एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर का पहली बार साथ आना है।

pc- india tv hindi