Agra: खाने के लिए खोला जाता था कमरे का गेट, एक महीने तक हर दिन लड़की के साथ करते रहे दुष्कर्म, जब मां को किया फोन तो...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के आगरा से एक हैरान और डरा देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद आगरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र से 13 अगस्त को गायब हुई किशोरी को बरामद किया गया हैं, पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि किशोरी को पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला ने ही बहला-फुसलाकर मायके ले जाकर बंधक बना लिया था। यहां किशोरी के साथ एक महीने तक रोजाना दुष्कर्म किया गया।

इस बहाने से ले गई थी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाहगंज नरीपुरा क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने बताया कि उसके पड़ोस के मकान में एक महिला किराये पर रह रही थी। वह घर आने-जाने लगी। एक दिन वह सिलाई मशीन दिलवाने की बात कहकर किशोरी को साथ ले गई। बाद में मशीन न मिलने की बात कहकर घर छोड़ गई थी। इसके बाद वह 13 अगस्त को दोबारा घर पर आई। उस समय किशोरी के माता-पिता दोनों जूता कारखाने में काम करने गए थे। 

फिर गायब हो लड़की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने किशोरी से सिलाई मशीन बंटने की बात कहते हुए साथ चलने के लिए कहा। किशोरी ने अकेली होने की बात कहते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसके किशोरी को बातों में उलझाकर एक घंटे में वापस आने के लिए कहा। किशोरी महिला की बातों में आ गई और साथ चली गई। इसके बाद उसका कहीं भी पता नहीं चला। 11 सितंबर को देर रात किशोरी ने किसी तरह अपनी मौसी के फोन पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसे सिलाई मशीन दिलाने की झांसा देकर मायके रोहता ले गई। उसे एक कमरे में बंधक बना लिया है। यहां केवल खाना देने के लिए ही कमरा खोला जाता है। महिला के तहेरे भाई संदीप और मनमोहन रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया हैं।

pc- news.uq.edu.au