America: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और दूसरे नेताओं पर अमेरिका ने रखा 10 लाख डॉलर का इनाम
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और दूसरे नेताओं पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो डिपार्टमेंट की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस की ओर से जारी बैनर में मोजतबा खामेनेई, उनके पिता अली खामेनेई के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रहे अली असगर हेजजी, टॉप सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी, सीनियर मिलिट्री सलाहकार याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री स्कंदर मोमेनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब का नाम है।
जानकारी के अनुसार इस बैनर में बिना नाम के चार और पदों का जिक्र किया गया है। ये हैं- सुप्रीम डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी, सुप्रीम लीडर के मिलिट्री ऑफिस के प्रमुख, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ और ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार। बैनर में इन लोगों को दुनिया में अशांति फैलाने वाले आतंकी कहा गया है।
रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम का कहना है कि खामेनेई, आईआरजीसी के सीनियर कमांडरों और दूसरे सीनियर अधिकारियों के बारे में जानकारी देने के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क पर आधारित किसी कम्युनिकेशन चैनल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। सही जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
pc- moneycontrol.com






