Assam Elections 2026: सीएम हिंमता का दावा, असम पुलिस पहुंची घर तो हैदराबाद भाग गए खेड़ा
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया ने मुस्लिम देशों के 3 पासपोर्ट रखने के कथित दावों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पवन खेड़ा पर आरोप हैं कि उन्होंने रिनिकी भुइयां पर पासपोर्ट फ्रॉड के गलत आरोप लगाए थे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पवन खेड़ा का घर दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में है। उनके घर मंगलवार सुबह असम पुलिस पहुंची थी। वह अपने घर पर नहीं मिले। स्थानीय दिल्ली पुलिस भी उनकी मदद कर रही थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा भाग गए हैं।
कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली और गुवाहाटी में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। पवन खेड़ा और असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि हिमंता सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के पास संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और एंटीगुआ एंड बारबुडा के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने दावा किया कि उनकी दुबई में संपत्ति है और अमेरिका के वायोमिंग में भी वह एक कंपनी के मालिक हैं। हिमंता सरमा ने सोमवार को इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
pc- ndtv






