Assam Elections 2026: असम में एक पोलिंग बूथ पर आज दोबारा हो रही वोटिंग, ये बड़ा कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। असम राज्य में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो चुका है। लेकिन राज्य के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।

क्या हैं कारण

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बंगाल में भी हो रहे चुनाव
इधर, पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में आज 3 रैलियां हैं। पीएम दोपहर 12 बजे कटवा में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे जंगीपुर जाएंगे, इसके बाद दोपहर 3.45 बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा करेंगे।

pc- aaj tak