Assam Elections: असम विधानसभा चुनावों में पाकिस्तान की एंट्री्! सीएम सरमा ने कहा गोगोई का पाक से कनेक्शन....

इंटरनेट डेस्क। असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में ट्रंप के बाद अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो चुकी है। मतदान से ठीक पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर पाकिस्तानी मीडिया से कनेक्शन होने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई के हक में पाकिस्तान में टॉक शो हो रहे हैं। सरमा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी तंज कसा है। 

सीएम ने लगाए ये आरोप
खबरों की माने तो राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया है कि गौरव गोगोई का पाकिस्तान कनेक्शन है और वहां की मीडिया उनके समर्थन में कैंपेन चला रही है। गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 

क्या बोले सरमा
खबरों की माने तो मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया में आज कल रोजाना टॉक शो हो रहे हैं, जिनमें गौरव गोगोई को क्लीन चिट दी जा रही है। यहां तक कि पाकिस्तानी मीडिया गौरव गोगोई के लिए प्रचार भी कर रहा है। अब तो आप खुद ही देख सकते हैं कि उनका पाकिस्तान से कितना मजबूत कनेक्शन है। वरना आप ही बताइए, क्या पाकिस्तान में असम के चुनावों को लेकर टॉक शो होंगे?

pc- aaj tak