Ayushman Card: कहा करवा सकते हैं आप पांच लाख तक का मुफ्त उपचार, जाने इस तरह से
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की स्वास्थ्य योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। इन योजनाओं में एक ऐसी योजना भी हैं जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानते है। इस योजना के जरिए पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
बनता हैं आयुष्मान कार्ड
इसमें पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इन आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है।
आपके शहर का कौन सा अस्पताल है पंजीकृत?
आपको अगर चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है, जहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
यहां पर आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलता है
जहां पर आपको मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होती हैं
इसके बाद आप जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है और आप किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
pc- bhaskar






