CBSE Board 2026: 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आ सकता हैं इस तारीख तक

इंटरनेट डेस्क। हर बार राजस्थान बोर्ड की कक्षा10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सीबीएसई के परीक्षा परिणाम के बाद आता था, लेकिन इस बार आरबीएसई ने इतिहास बदल दिया और 10वीं - 12वीं के परीक्षा परिणाम मार्च में ही जारी कर दिए। अब सीबीएसई से जुड़े देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है। वहीं 12वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि उनकी परीक्षाएं अभी जारी हैं और 10 अप्रैल 2026 को खत्म होंगी।  

पिछले कुछ सालों में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए थे, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। 10वीं की परीक्षाएं पहले ही खत्म हो चुकी हैं,12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, ऐसे में कॉपियों की जांच में समय लगता है। इसी वजह से बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

pc- babushahi.com