CBSE: सीबीएसई ने स्कूलों को दिया इस काम के लिए 14 फरवरी तक का समय, 15 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाएं
- byShiv
- 20 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं शुरु होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही है। इस बीच सीबीएसई ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए भी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में खबर ये हैं कि सीबीएसई ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए स्कूलों को 14 फरवरी तक ग्रेड अपलोड करने को कहा है।
बोर्ड ने स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि बारहवीं के छात्रों के आंतरिक ग्रेड सही तरीके से भरे जाएं। ग्रेड अपलोड करने से पहले स्कूलों को डेटा को बारीकी से सत्यापित करना होगा। एक बार ग्रेड-अंक अपलोड होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा।
सीबीएसई के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2024-25 से संबंधित गतिविधियां जोरों पर हैं, इसके तहत स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और अंक अपलोड कर रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है।
PC- india tv news