Congress: जिस मुद्दे को उठा कांग्रेस ने पहले झेला नुकसान उसी राह पर फिर से राहुल गांधी, जाने क्या बोल रहे

इंटरनेट डेस्क। देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो वहीं कुछ राज्यों में उप चुनाव भी हो रहे है। ऐसे में जो दो राज्य हैं जहां चुनाव हो रहे हैं उनमें महाराष्ट्र और झारखंड है। इसी बीच राहुल गांधी बुधवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहे और उन्होंने यहा चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनसभा के दौरान वैसे तो उन्होंने कई बातें कहीं, लेकिन संविधान और जातगित जनगणना का मुद्दा उन्होंने फिर जोर शोर से उठाया। ये वही मुद्दा था, जिसकी वजह से लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की दुर्गती हो गई थी।

राहुल उसी राह पर
लेकिन  अब राहुल गांधी फिर वही कार्ड महाराष्ट्र में खेल रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब राहुल गांधी झारखंड में थे, तब भी यही मुद्दा उठाया था, हर बार वो यही कार्ड खेल रहे हैं। राहुल गांधी नागपुर में थे, ये वही जगह है, जहां आरएसएस का दफ्तर है, यह कार्यक्रम नागपुर के रेशमबाग इलाके में हुआ जो आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर से सटा हुआ है। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले बिहार चुनाव के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण पर एक बयान दिया, जिसके बाद बीजेपी को काफी नुकसान हुआ।

अब यहा दिया भाषण
अब उसी नागपुर से और हेडगेवार के स्मारक से चंद दूरी पर राहुल गांधी ने कहा, संघ छुपकर संविधान पर हमला करेगा। सीधे सामने से वार करने की हिम्मत नहीं करता। क्यों कि उन्हें पता है कि अगर वे सामने से हमला करेंगे तो 5 मिनट में हार जाएंगे। यह हमला कई मायने में संघ को चुनौती की तरह है। राहुल गांधी ने कहा, संविधान समानता, एक व्यक्ति-एक वोट, सभी के लिए और हर धर्म, जाति, राज्य तथा भाषा के लिए सम्मान की बात करता है।

pc- parbhat khabar