Congress: राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया फिर से आरोप, कोई भी मुद्दा उठाते ही बंद कर दिया जाता हैं माइक

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से संसद में उनका माइक बंद करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित संविधान सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि मैंने संसद में कहा कि मोदी सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है, ऐसा कहते ही माइक बंद कर दिया गया। 

मैंने मोदी जी का नाम एपस्टीन फ़ाइल में होने का जैसे ही ज़िक्र किया माइक बंद कर दिया गया। मैंने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और एपस्टीन से जुड़े सवाल उठाए - माइक बंद कर दिया गया। 

मैंने उनकी बेटी की कंपनी में सोरोस के पैसे लगे होने पर बात करने की कोशिश की - माइक बंद कर दिया गया। सौ बातों की एक बात, जो दबाए न दबेगी - नरेंदर सरेंडर हो गया है। वहीं एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि अगर कांशीराम जी पं. नेहरू के दौर में होते, वो कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री होते।

pc- ndtv.in