Delhi Assembly Elections 2025: आप ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 11 प्रत्याशियों के नाम आए सामने

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। माना जा रहा हैं की फरवरी 2025 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए आप ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 11 नामों का एलान किया गया है।

इस सूची में बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर आप में आए नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा आप ने तीन नामों को रिपीट किया है। बता दें कि अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही बीजेपी से आप में गए थे। इसके अलावा जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए हैं। तीन भाजपा से आए और तीन कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट दिया गया है। तीन को आप ने रिपीट किया है।

किसे किया गया रिपीट
इनमें सरिता सिंह, दीपक सिंघला और राम सिंह नेताजी को रिपीट किया गया है। घोंडा और करावल नगर से विधायक टिकट के लिए नए नाम का एलान किया गया है। घोंडा से गौरव शर्मा और करावल नगर से मनोज त्यागी को मैदान में उतरा है। वहीं, गौरव शर्मा नया नाम है, जबकि मनोज त्यागी आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद रह चुके हैं।

pc- ani news