IS के पांच आतंकी दिल्ली, झारखंड से गिरफ्तार, बड़े हमले की थी साजिश, केमिकल बम बनाने में थे माहिर
- byShiv
- 11 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के एक बड़े संयुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच आंतकियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह लोग एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। तीन राज्यों-दिल्ली, मुंबई और झारखंड में चलाए गए इस ऑपरेशन में कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, यह मॉड्यूल आईएसआईएस से प्रेरित था और दिल्ली में केमिकल बमों के जरिए बड़े हमले की फिराक में था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बुधवार को पहले तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो आफताब और सूफियान को दिल्ली से पकड़ा गया, ये दोनों मुंबई के रहने वाले हैं और इनके पास से हथियार और आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ।
वहीं, तीसरे आतंकी असहर दानिश को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया, जिसके ठिकाने से केमिकल आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ। देर रात चले ऑपरेशन में मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तार आतंकियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के कई सदस्य केमिकल बम बनाने में एक्सपर्ट हैं।
pc-parbhat khabar, inditv hindi