Fliparachi: बहरीन के रैपर फ्लिपराची के भारत में सभी शो हुए रद्द, फिल्म धुरंधर के गाने FA9LA से आए थे चर्चा में

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के गाने फासला से रातों-रात भारत में मशहूर हुए बहरीन के रैपर फ्लिपराची के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां बताया जा रहा हैं की भारत में अपनी पहली लाइव परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फ्लिपराची ने अपने आगामी सभी शो रद्द कर दिए हैं।

उन्हें इसी हफ्ते बेंगलुरु के यूएन40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड फेस्टिवल और मुंबई के एक बड़े इवेंट में हिस्सा लेना था, लेकिन मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालातों की वजह से उनका भारत आना फिलहाल टल गया है। इस खबर के बाद उन हजारों फैंस को झटका लगा है।

क्यों रद्द करने पड़े भारत के शोज?
फ्लिपराची को 14 और 15 मार्च को बेंगलुरु में अपनी आवाज का जादू बिखेरना था, जबकि 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में उनका एक अलग शो तय था। हालांकि, मिडिल ईस्ट और बहरीन में चल रहे मौजूदा तनावपूर्ण हालातों ने उनके सफर में बाधा डाल दी है।

pc- thelallantop.com