Hajj 2024: हज करने गए लगभग 1000 लोगों की सउदी में मौत, ये बड़ा कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। हज करने के लिए गए लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और इसका कारण गर्मी को बताया जा रहा है। मरने वालों में अलग अलग देश के लोग है। इसमें 90 भारतीय भी शामिल हैं। मौतों का कारण भीषण गर्मी को माना जा रहा है। बता दें की इस समय मक्का लगातार भीषण गर्मी से जूझ रहा है।

यहां तापमान 51 से 52 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, जिससे हजारों लोग हीटस्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं और इलाज भी किया जा रहा है। मरने वालों में अभी तक सबसे ज्यादा लोग मिस्र के हैं। अब कई देशों के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हज के दौरान मरने वाले ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो यात्रा से महीनों पहले टूरिस्ट वीजा या यात्रा वीजा के जरिए सऊदी अरब में आए थे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्यूनीशियाई विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसके ज्यादातर नागरिक जिनकी मौत हुई है वह टूरिज्म, विजिट या उमरा वीजा के जरिए सऊदी अरब पहुंचे थे। उनके पास आधिकारिक हज परमिट नहीं था। वे आवास, भोजन या परिवहन जैसी जरूरी सेवा प्रदान करने वाले किसी भी संगठित समूह से जुड़े नहीं थे। 

pc- ndtv raj