Haryana: पती से खुश नहीं होती थी पत्नी तो बॉयफ्रेंड के साथ करती थी ये काम, साथ में देती थी पैसे भी, इसके बाद तीन लोगों के साथ में करती....
- byShiv
- 04 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव मोरथली की आदर्श कालोनी में एक बड़ा ही हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसकों भी इस घटना के बारे में पता चला तो वो परेशान हो गया। जी हां यहा संधू फार्म में सोमवार रात चाकुओं से गोद कर एनआरआई मस्तान सिंह की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब जाकर खुलासा हुआ हैं और मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में मस्तान की पत्नी अंजली ने स्वीकार किया था कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी कारण उसने अपने प्रेमी गांव मांगना निवासी विशाल के साथ मिलकर मस्तान की जर्मनी से आने से पहले ही उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। लेकिन घटना के बाद उसने पुलिस को बताया था कि जब वह कमरे में सो रहे थे, तो रात को कुछ युवक आए और उन्होंने उसे बांध कर कोने में बैठा दिया था और लूटपाट की। इसी बीच मस्तान उठ गया तो उस पर हमला कर दिया। लेकिन पुलिस को मस्तान की पत्नी अंजली के कपड़ों पर खून लगे होने से शक हो गया।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस का कहना हैं कि अंजली का मोबाइल चेक करने पर उससे मैसेज व फोन कॉल डिलीट मिली थी। जिसके आधार पर गहनता से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी सहित तीन लोगों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी अपने बायफ्रेंड को गाड़ी भी दिला चुकी थी और उसे पैसे भी देती थी।
pc- india.com