Lifestyle
Health Tips: आप भी रोज करेंगे एक कटोरी दही का सेवन तो मिलेगा ये गजब का फायदा
- byShiv
- 06 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। दही सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है और इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही शामिल करना चाहिए। तो आज जानते हैं इससे होने वाले फायदे के बारे में।
नहीं रहती हैं थकान
दही में पाया जाने वाला विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में उपयोगी है। ये कोशिकाएं शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर करती है। इसी कारण रोजाना दही का सेवन करने से दिन भर थकान कम महसूस होती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
लगातार 30 दिनों तक दही खाने से इसमें मिलने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) बीमारी होने का खतरा दूर हो जाएगी।
pc- abp news