Health Tips: रात के समय लौंग मुंह में दबाकर सोने से जाने क्या होते हैं फायदे, खुश हो जाएंगे जानकर आप भी
- byShiv
- 09 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। लौंग ऐसा मसाला हैं जो किचन में काफी काम आता है। आयुर्वेद में इसके ढेरों फायदे बताए गए हैं। वैसे भोजन के साथ साथ लौंग पूजा पाठ में भी काम आती है। वैसे आज हम इसके सेवन के फायदे जानते है। खांसी जुकाम हो या दांत में दर्द लौंग वाकई कमाल कर देती है। इसके साथ साथ सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में भी लौंग की गर्म तासीर काफी फायदेमंद साबित होती है। वैसे आज जानते हैं की रात में लौंग को मुंह में दबाकर सोने के क्या फायदे है।
सेहत के लिए फायदेमंद
शरीर में होने वाले इन्फेक्शन, सूजन के दौरान लौंग का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है। इसके साथ साथ इसे सब्जियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। लौंग का चूर्ण बनाकर भी खाया जा सकता है।
रात में लौंग को मुंह में दबाकर सोने के फायदे
अगर आपके दांत में दर्द है या फिर गैस की परेशानी से जूझ रहे हैं तो रात के वक्त लौंग को मुंह में दबाकर सो जाना चाहिए। इससे गैस्ट्रो इंस्टेटाइनल की समस्या दूर होती है इससे शरीर में सूजन और दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है।
pc- jansatta