Health Tips: किन लोगों को बचना चाहिएं आंवले का सेवन करने से, हो सकते हैं ये नुकसान

इंटरनेट डेस्क। आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। आयुर्वेद में भी इसे दवा का रूप माना जाता है। यह विटामिन-सी के सबसे बेहतरीन सोर्स है। वैसे इसके सेवन के कई तरीके है और आपको इसका लाभ भी बेहतरीन मिलता है। इसे खाने से इम्युनिटी बढ़ती है, पाचन दुरुस्त रहता है, लेकिन आज यह जानेंगे की किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर के मरीज
आंवला ब्लड प्रेशर को कम करने के गुणों के लिए जाना जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही लो रहता है उनके लिए आंवला नुकसानदायक हो सकता है। 

डायबिटीज वालों को
आंवला ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होता है। हालांकि, जो मरीज पहले से ही डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें आंवले को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। दवा और आंवले का कम्बाइन इफेक्ट ब्लड शुगर को सामान्य स्तर से भी ज्यादा गिरा सकता है।

pc-healthkart.com