Health Tips: आप भी कर दें सत्तू के शरबत का सेवन शुरू, मिलेंगे ये गजब के फायदे

इंटरनेट डेस्क। आपने गर्मियों में सत्तू के बारे में सुना होगा और इसका स्वाद भी जान लिया होगा अगर नहीं तो आप भी जौ, ज्वार ,चना, या गेहूं के बीजों को भूनकर और पीसकर सत्त तैयार कर सकते है। यह बहुत ही पौष्टिक आहार होता है। वैसे आपको बता दें की इसके सेवन के भी गजब फायदे है। ऐसे में आज हम जानेंगे इससे होने वाले फायदों के बारे में।

तनाव कम करता है
चने के सत्तू का शरबत अगर आप पीते हैं तो इसमें विटामिन बी होता है। यह आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत होता है।

एनर्जी प्रदान करता है
चने के सत्तू का शरबत पीने से आपको प्रोटीन मिलता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और थकान कम करता है। इसमें मौजूद कार्बाेहाइड्रेट्स शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।

pc- webdunia.com