HMPV Virus: क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन? चीन में HMPV से कोराना की तरह बिगड़ रहे हालत, भारत में भी मिला पहला केस
- byShiv
- 06 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। इस समय चीन में एचएमपीवी वायरस का से हाहाकार मचा है। बताया जा रहा हैं की यहां पर हालात एक बार फिर कोराना की तरह हो गए है। अस्पतालों में जगह नहीं हैं और बीमारी फैल रही है। खबरों की माने तो अब यह वायरस चीन के साथ साथ मलेशिया और हांगकांग में भी फैल चुका है। वहीं सबसे बड़ी जो डरने की बात थी की कही भारत में भी ये वायरस नहीं फैल जाएं तो यह बीमारी अब भारत में भी आ चुकी है। जी हां अब इस वायरस का भारत में भी पहला केस मिल गया है।
बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बेंगलुरु के एक अस्पताल में 8 महीने के बच्चे में एचएमपीवी वायरस पाया गया है। बच्चे को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारत सरकार भी इसको लेकर सतर्क है और एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है। वायरस का पता लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उनकी लैब में इसका पता नहीं चला है, एक निजी अस्पताल में ये मामला सामने आया। यहां बता दें कि एचएमपीवी वायरस के ज्यादार मामले छोटे बच्चों में ही मिलते हैं। चीन में भी ये बच्चों में ही मिल रहा है।
क्या हैं इसके लक्षण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का पता लगना भी मुश्किल होता है। दरअसल, इसके लक्षण सामान्य खांसी-जुकाम जैसे होते हैं। खांसी, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण इसमें होते हैं। चीन में ह्यूमन मेटानिमोवायरस के हालिया प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और इससे निपटने को पूरी तरह तैयार है।
pc- tv9 bharatvarsh