IIT Baba Abhay Singh: प्रयागराज वाले आईआईटी बाबा अभय सिंह ने की शादी, दुल्हन भी हैं इंजीनियर, जाने क्या करते हैं दोनों अब...
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह को हर कोई जानता है। वह हमेशा अपने अलग अंदाज और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के कारण देशभर में चर्चा में आए। अब एक बार फिर से बाबा अभय सिंह सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है, लंबे समय बाद सोमवार को अभय सिंह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की थी। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की।
क्या बोले अभय सिंह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभय सिंह ने बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी प्रतीका, मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह भी इंजीनियर हैं, शादी के बाद दोनों फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं।
परिवार से की मुलाकात
खबरों की माने तो सोमवार को अभय सिंह झज्जर में अपने परिवार और माता-पिता से मिलने पहुंचे थे। अभय सिंह भगवा वस्त्रों में अपने पिता के चैंबर में पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी यादों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान होने से पहले वह अक्सर अपने पिता के चैंबर में बैठकर कानूनी एप्लीकेशन और केस स्टडी देखा करते थे वही उनकी पत्नी प्रतीका ने कहा, अभय बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। प्रतीका ने कहा कि अब दोनों मिलकर सनातन और अध्यात्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
pc- newsnationtv.com





