Independence Day: प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज होगी ये खास उपलब्धि, इस मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को छोड़ देंगे पीछे
- byShiv
- 14 Aug, 2024
इंटरनेट डेस्क। देशभर में गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और हर जगह 15 अगस्त को जश्न का माहौल होगा। जहां हर घर पर तिरंगा नजर आ रहा है वहीं सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा भी है। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए एक गौरव का पल भी है। इस बार ये दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बेहद खास होने वाला है। जी हां दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम इस बार एक खास उपलब्धि जुड़ने जा रही है।

क्या उपलब्धि नाम होगी मोदी के
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी एक खास उपलब्धि अपने नात करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराएंगे। झंडा फहराने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से आगे निकल जाएंगे। बता दें कि मनमोहन सिंह के नाम लाल किले से 10 बार झंडा फहराने का रिकॉर्ड है।

किसके नाम है सबसे ज्यादा रिकॉर्ड?
जानकारी के अनुसार लाल किले से झंडा फहराने का सबसे ज्यादा बार रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम दर्ज है। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। बता दें कि 1947 से 1963 तक जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहे थे। जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर नाम आता है पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 16 बार झंडा फहराया है।
pc- abp news, wikimedia.org,www.business-standard.com






