India-Pakistan: रक्षा मंत्री आसिफ की गिदड़भभकी, कोलकाता तक करेंगे हमला, राजनाथ की चेतावनी के बाद बौखलाए

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दो दिनों में दूसरी बार भारत को गीदड़भभकी देने का काम किया हैं, उन्होंने दोबारा कोलकाता तक हमला करने की धमकी दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि अगर भविष्य में कोई दुस्साहस होता है तो उनका देश कोलकाता में हमला करके उसका जवाब देगा।

बता दें कि यह चेतावनी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के कुछ ही दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने इस्लामाबाद को चेतावनी दी थी कि अगर आतंकी हमले दोबारा हुए तो भारत अभूतपूर्व कार्रवाई करेगा। ख्वाजा आसिफ ने राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद कोलकाता तक हमला करने की धमकी दी थी और उन्होंने एक बार फिर से अपनी धमकी को दोहराया है। 

खबरों की माने तो ख्वाजा आसिफ की ये धमकी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से पहले आई है जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या कर दी थी। भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पहलगाम की बरसी से पहले पाकिस्तान एक बार फिर पुराने पैटर्न  फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन  को दोहरा रहा है।

pc- republicbharat.com