IPL 2025: ऋषभ पंत को हर हाल में खरीदना चाहेगी पंजाब किंग्स, ये बड़ा कारण आ रहा सामने

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन होने वाला है और उसके पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। अब मेगा नीलामी में उनको कौन खरीदेगा, इस पर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में खरीदेगी।

यह माना जा रहा हैं कि वह एमएस धोनी को फ्यूचर में रिप्लेस करेंगे। लेकिन शायद ऐसा ना हो। क्योंकि ऋषभ पंत को पंजाब किंग्स के खरीदने के ज्यादा चांस हैं। वह सीएसके से बिडिंग वॉर भी जीत सकते हैं। पंजाब किंग्स को एक नए कप्तान की तलाश है। ऐसे में अगर पंत पंजाब को जॉइन करते हैं। तो उन्हें टीम का नया कप्तान भी नियुक्त किया जा सकता है।

रिकी पोंटिंग अब पंजाब किंग्स के नए आईपीएल हेड कोच बन गए हैं। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच थे। वहीं ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में उनके कप्तान थे। दोनों के बीच काफी अच्छी बोंडिंग रही है।

pc- hindustan