इंटरनेट डेस्क। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पहली गेंद पर आउट कर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने एक अन्य रिकॉर्ड में लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछे करने उतरी तो पहली ही गेंद पर झटका लगा। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट किया। इस विकेट के साथ ही शमी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
शमी ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी ने आईपीएल के इतिहास में पांचवीं बार पहली गेंद पर विकेट चटकाया। वह टी20 लीग में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, लसिथ मलिंगा और उमेश यादव ने तीन-तीन बार पहली गेंद पर विकेट चटकाए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 11 बार पहली गेंद पर विकेट चटकाए हैं।
pc- espncricinfo.com






