IPL 2026: पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली टीम का...
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच मुकाबला हुआ और ये मैच पंजाब के नाम रहा। इस मैच में पंजाब टीम के नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। पंजाब आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। हालांकि, पंजाब ने ये कीर्तिमान प्रियांश आर्य की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अपने नाम किया।
3 अप्रैल को हुए इस मैच में प्रियांश आर्य अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए छाए रहे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस युवा विस्फोटक ओपनर ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 209 रन बनाए। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को प्रियांश आर्य ने पहले ही ओवर से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत दिलाई।
पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में सिर्फ 3.2 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों में 50 रन के साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाली टीम बन चुकी है।
pc- espncricinfo.com






