IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा छक्कों के मामले में ऋषभ पंत और इशान किशन का बड़ा रिकॉर्ड
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की क्लास लगा दी। वैभव ने 14 गेंद पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाए। वैभव ने जिस तरह बुमराह का छक्के से स्वागत किया, वह चर्चा का विषय था। वहीं इस पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाकर ऋषभ पंत और इशान किशन के खास रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पिछले मैच में ऋषभ पंत और इशान किशन की बराबरी की थी। इस मैच में वैभव ने पांच छक्के लगाकर दोनों भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। वैभव अब बतौर टीनेजर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
आईपीएल में 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के
35 छक्के- वैभव सूर्यवंशी (10 पारी)
30 छक्के- ऋषभ पंत (24 पारी)
30 छक्के- इशान किशन (27 पारी)
22 छक्के- संजू सैमसन (23 पारी)
PC- espncricinfo.com






