IPL 2026: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में रविवार को चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में टिम डेविड (25 गेंदों में पर 70 रन) रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से शिकस्त दी।  इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर्स में 250 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में सीएसके केवल 207 रन ही बना सकी।

टिम डेविड ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा का एक आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त किया। मैच में कोहली ने 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली इसके बावजूद विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया।

वह अब आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने में भी कामयाब हो गए हैं। इस पारी से विराट कोहली के नाम पर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 1188 रन दर्ज हो गए हैं। रोहित शर्मा के नाम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन दर्ज हैं।

pc-aaj tak