Jokes: शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए, पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा,पाठ करने लगा और गीता ,रामायण भी पढने लगा! पढ़ें आगे
- byvarsha
- 19 Aug, 2025

Joke 1:
लड़का – वो दिन भी जल्दी आएगा,
लड़की – तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे..?
लड़का – ऐसा सोचना भी मत!
लड़की – मुझे रोज शॉपिंग कराओगे.?
लड़का – क्यों नहीं बहुत सारी!
लड़की – तुम्हारे जिंदगी में कोई और तो नहीं..?
लड़का – नहीं बिल्कुल नहीं!
लड़की – You Love ME NA.?
लड़का – YES डियर
लड़की – 0H DEAR
.
Reality देखने के लिए
अब एक बार नीचे से ऊपर पढ़ते
जाओ।
Joke 2:
English के अलावा हिंदी में भी
कुछ शब्द Silent होते हैं।
.
जैसे की अगर ध्यान दिया हो तो,
जब कोई दुकानदार भाव करते समय कहता है कि
*”आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे”* तो इसमे..
*”चूना”* शब्द Silent होता है..
.
शादी के समय ये कहा जाता है कि
हमारी लड़की तो *”गाय है गाय”*
उसमें *” सींगवाली”* शब्द
silent होता है
.
बिदाई के वक्त
जब दूल्हे से कहा जाता है।
*ख्याल रखना, इसमें
*”अपना”* शब्द Silent
रहता है।

Joke 3:
एक आदमी की पत्नी मर गई! जब उसे श्मशान
ले जाया जा रहा था, तो पूरे रास्ते बेचारा पति रो
रहा था !
“मुझे अकेला छोड़कर कहा चली गई अब कौन है।
मेरा इस दुनिया में??”
….
पास खड़ी लड़की ने सहेली से कहा- ये अपनी
पत्नी से कितना प्यार करता है। काश इसका पता
मेरे पास होता तो मैं इससे शादी कर लेती!!
….
रोते हुए पति ने उस लड़की की बात सुन ली!! वह
और भी ज्यादा ऊंची आवाज़ में रोते हुए बोला
“राजू गुप्ता को गली नंबर 4, मकान नंबर 12 में
अकेले छोड़कर कहा चली गई तुम!!”
Joke 4:
दो दोस्त सफ़र पर जा रहे थे,
रात हो गयी वो टेंट लगा कर सो गए..
रात को एक दोस्त की नींद खुली,
उसने दुसरे को जगा कर कहा,
आसमान की तरफ तुझे क्या
नज़र आता है?
दूसरा : बहुत सारे सितारे..
पहला : इससे क्या पता चलता है?
दूसरा : आसमान कितना खुबसूरत है …
पहला : अबे न्यूटन की औलाद,
टेंट चोरी हो गया है.!!!

Joke 5:
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए, पति ने दाढ़ी रख ली,
पूजा,पाठ करने लगा और गीता ,रामायण भी पढने लगा!
गरीबों की मदद करने लगा, सारे गलत काम छोड़ दिये
और प्रभु की भक्ति में लग गया!
अब पत्नी फ़ोन पर, अपने पति
के बारे में, सहेली को बता रही
थी:-
कमीना अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में है ‘