Kolkata rape case: डॉक्टरों और सरकार के बीच नहीं बनी बात, डॉक्टरों की भूख हड़ताल जारी, कुछ की हालात खराब

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इसमे कोई ना कोई नया विवाद सामने आ ही जाता है। ऐसे में विभिन्न मांगों को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को 10वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रहने से इस गतिरोध और बढ़ गया है। 

नहीं निकला समाधान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्वास्थ्य भवन में 12 चिकित्सा संघों के प्रतिनिधियों और मुख्य सचिव मनोज पंत के बीच महत्वपूर्ण बैठक बिना किसी समाधान के समाप्त हो गई। चिकित्सकों को उम्मीद थी कि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए स्पष्ट समयसीमा तय करेगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रशासन किसी भी समयसीमा पर प्रतिबद्ध होने को लेकर अनिच्छुक दिखा। उधर, आमरण अनशन में शामिल दो और चिकित्सकों की तबीयत ज्यादा खराब बताई जा रही है।

पांच अक्टूबर से चल रही हैं भूख हड़ताल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई इस घटना का विरोध प्रदर्शन तो बहुत पहले से ही चल रहा है। लेकिन चिकित्सकों की भूख हड़ताल पांच अक्टूबर को शुरू की गई थी। अस्पताल की महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद कनिष्ठ चिकित्सकों ने दो चरणों में लगभग 50 दिनों तक ‘काम बंद’ रखा था। सोमवार देर रात तक सात कनिष्ठ चिकित्सक अनशन पर हैं, जिनमें से कुछ को तत्काल इलाज की जरूरत है।

pc- bhaskar