LPG Crisis: अब इन लोगों को मिलेंगे डबल सिलेंडर, सरकार ने किया ऐलान! युद्ध के बीच बड़ी खबर

इंटरनेट डेस्क। ईरान जंग के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में एलपीजी का संकट पैदा हो गया है, लेकिन भारत सरकार ने इस संकट से निकलने का प्लान तैयार कर लिया है। जनता से अपील की गई है कि एलपीजी की जगह पीएनजी का कनेक्शन लें। इसके साथ ही अब सरकार ने प्रवासी मजदूरों को भी बड़ी राहत दी है। 

क्या मिली हैं राहत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए एलपीजी आपूर्ति दोगुनी कर दी है। हर राज्य में प्रवासी मजदूरों को मिलने वाले 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की रोजाना संख्या अब दोगुनी की जा रही है। 

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
सरकार ने ये फैसला प्रवासी मजदूरों तक आसानी से खाना पकाने का ईंधन पहुंचाने के लिए लिया है। इसके जरिए पांच किलो वाले एफटीएल सिलेंडर की रोजाना बिक्री एक लाख यूनिट से ऊपर जाने की उम्मीद है।

pc- live hindustan