Lucknow: मां और चार बहनों का कत्ल कर असद ने बनाया वीडियो, बस्ती के लोगों पर लगाएं ये गंभीर आरोप, मेरी बहनों और मां के साथ ....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां एक युवक ने होटल में खूनी खेल खेला, जी हां जानकारी के अनुसार लखनऊ के एक होटल में आगरा के रहने वाले युवक ने मां और चार बहनों की हत्या कर दी। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई परेशान है। सुबह-सुबह मिली पांच हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। 

बेटा और पिता दोनों थे साथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली जो बात है वो यह कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19 साल है। लखनऊ के होटल में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में आरोपी ने मृत मां और बहनों को दिखाया। इस दौरान उसका बाप भी साथ में दिखाई दिया। वीडियो में उसने बस्ती के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

वीडियो में क्या कहा
आरोपी पे वीडियो में कहा मेरा नाम अअसद है... आज बस्ती वालों की वजह से मजबूरी में हमने ये कदम उठाया। अपने हाथों से मां और बहन को मारा है। इसके जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। हमारा घर इन लोगों ने छीनने के लिए न जाने कितने-कितने जुल्म किए। हमने आवाज उठाई तो हमारी किसी ने नहीं सुनी। 10-15 दिन हो गए, सर्दी में भटकते हुए। योगी जी से ये निवेदन है कि इन जैसे मुसलमानों को नहीं छोड़ें, पूरी बस्ती मौत की जिम्मेदार है। मौत के जिम्मेदार रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम खान, ड्राइवर, अहमद, अजहर और उसके और रिश्तेदार हैं, जो लड़कियों को बेचते हैं। इन लोगों का प्लान था कि हम लोगों को जेल पहुंचाकर हमारी बहनों को बेचेंगे। हम ये नहीं चाहते थे।

pc- tv9