MP: भाभी का आया सपना तो देवर ने खोद डाली कब्र, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, हिला देगी आपको ये....

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के सीधी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को जानकर लोग हैरान रह गए और जैसे ही उनको पता लगा तो एक बार तो वो सकते में आ गए। जी हां यहां एक शख्स ने अपनी मृत भाभी की कब्र खोद डाली। मृत महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मौके पर पहुंची। लोगों को जब घटना का पता लगा तो सब हैरान रह गए। बताया जा रहा हैं की कब्र खोदने वाले  आरोपी का नाम अरमान खान है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की उम्र 30 साल है, आरोपी के भाई को तंत्र मंत्र की आशंका है और यह मामला सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई।

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक महिला के पति का नाम अमानत खान है, पुलिस को दी शिकायत में अमानत ने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को बीमारी से उनकी पत्नी की मौत हुई। उसे घर के पास ही दफन किया गया, 23 दिसंबर को स्थानीय लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी की कब्र किसी ने खोद दी है, यह भी पता चला कि उसका भाई कब्र के पास रात में घूमता दिखा था। जब उसने भाई से पूछा तो उसने यह बात मान भी ली, पुलिस को शिकायत करते हुए बड़े भाई अमानत खान ने कहा कि कब्र खोदने से मेरी पत्नी का अपमान हुआ है।

आरोपी ने क्या कहा
खबरों की माने तो पुलिसकर्मियों ने युवक से पूछताछ की तो उसने तंत्र मंत्र से साफ इन्कार कर दिया। युवक ने भाभी की कब्र खोदने का कारण बताते हुए कहा कि सपने में मिले अल्लाह के आदेश का पालन किया है, उसने बताया कि भाभी सपने में आई थी। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार अमानत खान ने छोटे भाई पर पत्नी की कब्र खोदने का आरोप लगाया है, पूछताछ में आरोपी अरमान खान ने बताया कि उसने सपने के चलते कब्र खोदी है।

pc- india.com