Noida: पत्नी ने नहीं बनाने दिया संबंध तो नाराज पति ने उठाया चाकू और काट लिया खुद का प्राइवेट पार्ट, हाथ में लेकर....
- byShiv
- 25 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। नोएडा के दादरी में एक बहुत ही खतरनाक घटना सामने आई और इस घटना के बारे में सुनकर तो आपकी रूह ही कांप जाएगी। जी हां इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो बेचारा कांप गया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में घर पहुंचे व्यक्ति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने खुद का प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में बताया कि व्यक्ति का गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है। खबरों की माने तो 45 वर्षीय व्यक्ति दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहता है। रात में शराब का अधिक सेवन करके घर पहुंचा। शारीरिक संबंध बनाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखे चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।
गर्दन पर भी चाकू मार लिया
खबरों की माने तो दादरी सामुदायिक केंद्र प्रभारी ने इस मामले में बताया कि रात 10 बजे के करीब एक 45 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल आया था। जिसने नशे में खुद अपने जननांग को काट दिया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पूर्व में इस व्यक्ति ने अपनी ही गर्दन पर चाकू मार खुद को घायल कर लिया था। उधर, इस मामले के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।
pc- ndtv.in