Norway Rape Case: डॉक्टर ने 87 महिलाओं के साथ बनाए संबंध, 14 से 67 वर्ष की हर महिला को बनाया शिकार, महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में डाली ये चीज
- byShiv
- 25 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। डॉक्टर को सब भगवान की नजर से देखते हैं, लेकिन कुछ एक डॉक्टर अपने कृत्यों से इस पैसे को बदनाम करने का काम कर देते है। ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं नॉर्वे के एक छोटे से गांव में। जहां कई महिलाओं के साथ यौन शोषण का चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार यहां डॉक्टर रह चुके 55 वर्षीय अर्ने बाय पर 87 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने और उनका वीडियो बनाने का आरोप लगा है।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह मामला नॉर्वे के इतिहास का सबसे बड़ा यौन शोषण कांड बताया जा रहा है, पीड़िताओं की उम्र 14 से 67 वर्ष के बीच है और आरोप है कि बाय ने 20 साल तक इन घिनौने कृत्यों को अंजाम दिया। जांच के दौरान पुलिस ने डॉक्टर के पास से 6,000 घंटे से अधिक की वीडियो सामग्री बरामद की है, ये वीडियो गुप्त रूप से मरीजों के साथ किए गए दुष्कर्म और गाइनेकोलॉजिकल जांच की रिकॉर्डिंग हैं, बताया जा रहा हैं कि अदालत में पेश किए गए वीडियो ने पूरे नॉर्वे को हिला दिया है। पीड़िता ने अदालत को बताया कि उसने केवल गले की खराश के लिए डॉक्टर से संपर्क किया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे बिना कपड़ों के जांच करने को कहा, महिला ने कहा, मैंने सोचा कि वह डॉक्टर है, इसलिए मैंने उसकी बात मानी, कई महिलाओं ने गाइनेकोलॉजिकल जांच के दौरान दर्दनाक अनुभव और गलत तरीके से छूने की शिकायत की।
निजी अंगों में डाली अजीबोगरीब चीज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोप पत्र में कहा गया है कि डॉक्टर ने पीड़िताओं के निजी अंगों में बिना किसी चिकित्सीय कारण के डिओड्रेंट जैसे, बोतल जैसे, और अन्य सिलेंडरनुमा वस्तुएं डालीं, एक महिला ने बताया कि यह इतना दर्दनाक था कि उसे लगा वह मरने वाली है।
pc- healthshots.com