Numerology: इस मूलांक वाली लड़कियां बदल देती हैं अपने पति की किस्मत, शादी बाद राजाओं समान जीवन जीते हैं पति!
- byvarsha
- 25 Sep, 2025

PC: REPUBLIC BHARAT
ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है। मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का रहस्य पता चलता है। जिस प्रकार राशि से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का अनुमान लगाया जा सकता है, उसी प्रकार अंक ज्योतिष में अंकों का भी महत्व है। प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है।
जिन लड़कियों का जन्म 6, 15 और 24 तारीख को होता है। ऐसी लड़कियों का स्वामी शुक्र होता है। इसे सुंदरता और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए मूलांक 6 वाली लड़कियां विशेष रूप से आकर्षक होती हैं।
इन लड़कियों की सुंदरता में जादू होता है। ये अपनी आँखों से घायल कर देती हैं। इनकी मुस्कान में एक अलग ही छटा होती है। ये लड़कियां अपनी सुंदरता से लड़कों का दिल जीत लेती हैं। ये अपने व्यक्तित्व से किसी का भी मन मोह लेती हैं। ये लड़कियां भाग्यशाली होती हैं और अपने जीवनसाथी का भाग्य चमका देती हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेने वाली महिलाओं का मूलांक 1 होता है। इस अंक के स्वामी सूर्य देव हैं। जो शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक है। मूलांक 1 वाली लड़कियां आत्मविश्वास से दिल जीत लेती हैं।
मूलांक 1 वाली लड़कियां प्रभावशाली होती हैं। ये लड़कियां रचनात्मक होती हैं। ये लड़कियां जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं।
3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 3 होता है। इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ये लड़कियां आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता प्राप्त करती हैं। ये अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली होती हैं।