Offebat: लाश पानी में तैरती है फिर भी जिंदा आदमी डूब जाता है, आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?


PC: News18

आपने कई बार किसी मृत शरीर या लाश को पानी पर तैरने की खबरों के बारे में सुना होगा या देखा होगा। कोरोना काल के समय में ऐसे नजारे बिहार और उत्तरप्रदेश में देखने को मिले थे।

तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि जब मृत शरीर पानी पर तैर सकता है तो जब व्यक्ति जीवित होता है तो वो पानी के ऊपर क्यों नहीं तैर पाता। आइए जाते हैं।

दरअसल ये कोई चमत्कार नहीं है बल्कि इसके पीछे भी साइंस है। कोई भी वास्तु जो पानी पर तैरती है ये उसके घनत्व पर निर्भर करता है। इसके अलावा इस बात पर भी ये चीज निर्भर होती है कि वह वस्तु पानी पर रहने के लिए कितना पानी अपने अलग-बगल से हटाती है। जिस चीज का घनत्व ज्यादा होगा वो पानी में डूब जाएगी। जब तक इंसान जिंदा होता है तो उसके शरीर का घनत्व पानी से ज्यादा होता है। इंसान के पानी में डूबने पर उसके फेफड़ों में पानी भर जाता है। जिस से उसकी मौत हो जाती है।

ठीक उसी तरह जब मनुष्य की मृत्यु हो जाती है तो शरीर ऊपर की तरफ आना शुरू नहीं करता बल्कि पानी की सतह तक बिल्कुल नीचे तक चला जाता है।

वैज्ञानिक आर्किमिडीज द्वारा स्थापित सिद्धांत के अनुसार, कोई वस्तु पानी में तब डूबती है जब वह अपने वजन के बराबर पानी को विस्थापित करने में विफल रहती है। यदि वस्तु द्वारा हटाए गए पानी का वजन वस्तु के वजन से कम है, तो वह पानी पर तैरेगी।

मृत होने के बाद क्यों तैरता है शरीर

जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो  उसके अंदर गैस पैदा होने लगती है, जिससे उसका शरीर पानी में फूलने लगता है। जिस से शरीर का आयतन बढ़ता है और घनत्व कम हो जाता है। इसी कारण शव पानी में तैरता है।

मृत शरीर में कौन सी गैसें बनती हैं
व्यक्ति के मरने पर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली काम करना बंद कर देती है। मृत शरीर में बैक्टीरिया उसकी कोशिकाओं और ऊतकों को खत्म करना शुरू कर देते हैं. जिस से कई गैस जैसे मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, अमोनिया,  हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन बनती है। इस से शरीर पानी में ऊपर की ओर तैरने लगता है।