Business
PAN-Aadhaar Card: इन लोगों के बंद हो गए हैं पैन कार्ड, अब करना पड़ेगा परेशानी का सामना
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका हैं, नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ देशभर में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। इनमें से ही एक बड़ा बदलाव पैन कार्ड से जुड़ा हुआ है। पैन कार्ड से जुड़े बदलाव के तहत अब पैन और आधार में कार्ड होल्डर का एक जैसा नाम होना चाहिए। अगर सेप्लिंग या किसी भी कारण की वजह से दोनों में नाम अलग-अलग होते हैं तो ऐसी स्थिति में कार्ड होल्डर का पैन इनएक्टिव हो जाएगा।
चेक करले आप भी
अगर आपका पैन और आधार में नाम अलग है तो यह परेशानी आपके लिए भी हो सकती है। ऐसे में नीचे बताए गए तरीके से आप ये नाम बदल सकते हैं। हमने आपको आधार और पैन दोनों में नाम बदलने का तरीका बताया है।
Pan Card में कैसे बदले नाम?
- एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
- अगर पहली बार वेबसाइट का यूज कर रहे हैं तो रजिस्टर कर लॉगिन कार्डिनल लें।
- अब लॉगिन करने के बाद आपको यहां Changes/Correction in PAN का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज इत्यादि दर्ज करें।
- डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा।
- फिर पैन कार्ड में आप नाम बदलना चाहते हैं तो उसे सेलेक्ट कर लें। ।
- अगर डॉक्यूमेंट्स मांगे जाए तो इसे भी स्कैन कर अपलोड कर दें।
- लास्ट में आपको फीस देकर सबमिट करना होगा।
pc- odishatv.in






