Paris Paralympics 2024: आज मेडल के मामले में भारत का खुल सकता हैं खाता, इन खेलो से रहेगी उम्मीद

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक का आज दूसरा दिन है और आज भारत के खाते में पदक आ सकते है। आज कई खेलों में भारतीय पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे। अगर इनमें से खिलाड़ी आगे बढ़े तो पदक की संभावना भी पक्की हो जाएगी। दूसरे दिन पैरा-एथलेटिक्स और शूटिंग में पदक की उम्मीदें रहेंगी।

जानकारी के अनुसार आज 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिग में अवनी लेखरा अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने की कोशिश करेंगी। पैरा-एथलेटिक्स में करम ज्योति और साक्षी कसाना महिलाओं की डिस्कस थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगी।

इसके अलावा प्रीति पाल महिलाओं की 100 मीटर टी35 फाइनल में पदक के लिए कोशशि करेंगी। भारत की निशानेबाजी की उम्मीदों का नेतृत्व अवनी लेखरा करेंगी। जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था।

pc- navbharat