Paris Paralympics 2024: भारत ने जीते कुल 29 मेडल, तोड़ा टोक्यों का रिकॉर्ड, रच डाला इतिहास

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक 2024 का समापन हो चुका हैं और इसके साथ ही भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक शानदार रहा। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया। भारत की झोली में कुल 29 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे।

इससे पहले भारत ने सबसे ज्यादा टोक्यो पैरालंपिक में 19 मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे पेरिस में पैरा भारतीय एथलीट्स ने बड़े ही गर्व के साथ तोड़ दिया। भारत ने पैरालंपिक के पिछले दो संस्करण में कुल 48 मेडल जीते।

वहीं इससे पहले 11 संस्करण में भारत की झोली में सिर्फ 12 मेडल आए थे। पेरिस से पहले टोक्यो पैरालंपिक में 54 भारतीय एथलीट्स ने हिस्सा लिया था, जो उस वक्त का सबसे बड़ा दल था। पेरिस में कुल 84 पैरा भारतीय एथलीट्स ने हिस्सा लिया और इतिहास रचते हुए एक एडीशन में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

pc- abp news