Business
PM Kisan yojana:नहीं मिले हैं आपको भी 22वीं किस्त के पैसे तो यहां कर सकते हैं शिकायत
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 2 हजार की तीन किस्तों में आर्थिक मदद दी जाती है। 13 मार्च को इस योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। इस बार देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में 2-2 हजार रुपये भेजे गए। लेकिन कई किसानों के खाते में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है तो यहां करें शिकायत।
पैसा न आए तो यहां करें शिकायत
अगर स्टेटस चेक करने के बाद भी पैसा नहीं मिला है तो पहले जरूरी दस्तावेजों की स्थिति जांच लें, कई बार छोटी सी तकनीकी कमी के कारण भी किस्त अटक जाती है,
- e-KYC पूरा हुआ है या नहीं, यह जरूर चेक करें.
- आधार नंबर बैंक खाते से लिंक है या नहीं, इसकी जांच करें.
- जमीन का रिकॉर्ड यानी Land Seeding अपडेट है या नहीं यह भी देखें.
अगर सब कुछ सही है फिर भी पैसा नहीं आया है तो शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
- हेल्पलाइन नंबर 155261 या 18001801551 पर कॉल करें.
- तकनीकी समस्या के लिए 011-24300661 पर संपर्क करें.
- अपनी परेशानी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के जरिए भेजें.
pc- bazaar.businesstoday.in






