PM Modi: 17 सालों बाद कोई भारतीय पीएम पहुंचा नाइजीरिया, भारत के लिए जाने क्यों अहम हैं ये देश....

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के नाइजीरिया दौरे पर हैं। 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया दौरे पर गया हुआ है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो 17 साल पहले भारतीय पीएम ने यहां का दौरा किया उसके बाद अब पीएम मोदी यहां दौरा करने आए है। नाइजीरिया वेस्ट अफ्रीका का एक छोटा सा देश है लेकिन यह भारत के लिए काफी अहम है। नाइजीरिया के साथ भारत का व्यापार कुछ बिलियन डॉलर का ही है लेकिन यह बताया जाता हैं कि भारत के लिए वह काफी महत्वपूर्ण है।

भारत के लिए महतवपूर्ण हैं नाइजीरिया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि नाइजीरिया के माइनिंग और डिफेंस जैसे सेक्टर में भारतीय कंपनियों के लिए दरवाजे खुलेंगे। दोनों देश एक दूसरे के लिए काफी जरूरी हैं। हालांकि बीते कुछ सालों में भारत और नाइजीरिया के बीच व्यापार में गिरावट आई है। लेकिन अब माना जा रहा हैं कि पीएम मोदी के इस दौरे से एक बार फिर से व्यापारिक रिश्ते सुधर सकते है। 2021-22 में भारत का नाइजीरिया के साथ 12 बिलियन डॉलर का व्यापार था लेकिन यह घटकर अब करीब 7.8 बिलियन डॉलर का हो गया है।

नाइजीरिया में बढ़ रहा निवेश
वैसे खबरों की माने तो पिछले कुछ सालों में भारतीय कंपनियों का निवेश नाइजीरिया में लगातार बढ़ता रहा है। भारत की करीब 135 कंपनियों ने नाइजीरिया में निवेश किया है। यह कंपनियां, इंफ्रा, मैन्युफैक्चरिंग गुड्स और सर्विसेज सेक्टर से जुड़ी हुई हैं। इनका नाइजीरिया में मोटा पैसा निवेश किया गया है। नाइजीरिया के कई सेक्टरों में भारतीय कंपनियों का बोलबाला है।

pc- punjabkesari.in