PM Modi: झारखंड को पीएम मोदी ने दी करोड़ो की सौगाते, जेएमएम पर साधा निशाना, कहा- आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया
- byShiv
- 03 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और हरियाणा में पांच अक्टूबर को वोटिंग हो जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग दो राज्यों में चुनावों की घोषणा करेगा एक तो झारखंड और दूसरा महाराष्ट्र। ऐसे में अब पीएम मोदी के दौरे झारंखड और महाराष्ट्र के शुरू हो चुके है। पहला दौरा 2 अक्टूबर को पीएम मोदी का झारखंड का रहा, जहां पीएम ने झारखंड को कई बड़ी सौगाते दी।

पीएम मोदी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने यहां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदिवासी लोगों के साथ हो रहे अत्याचार सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदेश की जेएमएम सरकार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने झारखंड की स्थिति और हकीकत से रूबरू करवाया है। यहां परिवर्तन जरूरी है और परिवर्तन होकर ही रहेगा, क्योंकि, जब परिवर्तन होगा, तभी यहां छात्राओं से लेकर, किसान, रोजगार की बात हो पाएगी।

लगा दिए ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा जेएमएमए ने कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया, इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में एक नया वोटबैंक तैयार कर रहे हैं। झारखंड को बलि चढ़ाकर वोटबैंक का खेल चल रहा है। इनका ये खेल कितना खतरनाक है, संथाल परगना इसका जीता-जागता सबूत है। पीएम ने आगे कहा, संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है, वहीं घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है।
pc- aajt tak, aaj tak, english.varthabharati.in