PM Modi: 10 जनवरी को पीएम पहुंचेंगे सोमनाथ, पूजा के बाद करेंगे वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और गांधीनगर में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत शौर्य यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे। राज्य मंत्री और सरकारी प्रवक्ता जीतू वाघानी ने बताया, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत मोदी 10 जनवरी की शाम को वेरावल के पास सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। 

वाघानी ने बताया, सोमनाथ पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में ड्रोन शो में शामिल होंगे और श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में उसकी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 11 जनवरी को मोदी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

pc- ndtv