Rahul Gandhi: वर्जीनिया में राहुल गांधी ने कहा, चुनावों के बाद पीएम मोदी की डराने की रणनीति तुरंत गायब हो गई
- byShiv
- 10 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर है। सोमवार की रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से जुड़े लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, चुनावों के बाद पीएम मोदी की डराने की रणनीति तुरंत गायब हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
क्या कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की डराने की रणनीति केवल चुनावों तक सीमित थी, चुनाव खत्म होते ही वह भी गायब हो गई। राहुल गांधी ने कहा कि मुझसे कई लोगों ने कहा कि अब डर नहीं लगता है, अब डर निकल गया। वर्जीनिया के हर्नडन में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी यह नहीं समझती कि यह देश सबका है और भारत एक संघ है। संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि भारत, जो कि भारत संघ है, जिसमें विभिन्न इतिहास, परंपराएं, संगीत और नृत्य शामिल हैं। लकिन वे कहते हैं कि यह संघ नहीं है, यह कुछ और है।
चुनाव से पहले सील किए गए हमारे बैंक खाते
राहुल गांधी ने आगे कहा, चुनाव से तीन महीने पहले हमारे बैंक खातों को सील कर दिया गया था। हम चर्चा कर रहे थे कि अब क्या करें. मैंने कहा देखी जाएगी, देखते हैं क्या किया जा सकता है और हम चुनाव में उतरे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने चुनावों के बाद के माहौल का जिक्र करते हुए कहा, चुनाव के बाद कुछ बदल गया है।
pc- aaj tak