Rajasthan: सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा-अभी कई पूर्व मंत्री जेल जाने की तैयारी में

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान के मायने यह हैं की उन्होंने कई विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर सियासी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार फैला हुआ था, हाल ही में कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री  जेल से जमानत पर बाहर आए हैं, लेकिन अभी कई पूर्व मंत्री जेल जाने की तैयारी में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचारियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस पर सिंचाई संसाधनों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने कभी पानी को प्राथमिकता नहीं माना, क्योंकि उसके लिए सत्ता सबसे जरूरी थी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता यमुना के पानी पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार उन्हें पानी पिलाने का काम करेगी।

खबरों की माने तो सीएम भजनलाल ने दावा किया कि कांग्रेस जहां पांच साल में काम नहीं कर पाई, वहां उनकी सरकार ने सिर्फ दो साल में काम पूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बयान दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को पानी हम ही पिलायेंगे, मुख्यमंत्री ने पेपर लीक मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा।

pc- firstindianews.com