Rajasthan: दांडी मार्च की वर्षगांठ पर निकला पैदल मार्च, गहलोत सहित कई नेता हुए शामिल, सरकार पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। दांडी मार्च की वर्षगांठ पर राजधानी जयपुर में कांग्रेस और भारत सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान समेत कई नेता शामिल हुए। पैदल मार्च आज सुबह 8.15 बजे शहीद स्मारक से सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका तक निकाला गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मौन होकर पैदल मार्च में शामिल हुए। 

इस मार्च में कांग्रेस के दिग्गजों ने राष्ट्रपिता के देश के लिए योगदान, और देश देश में वर्तमान हालातों पर चिंता जाहिर की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह बापू ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी, आज फिर देश को उसी संकल्प की जरूरत है। नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पैदल मार्च के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने 96 साल पहले यह ऐतिहासिक आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने यह आंदोलन ब्रिटिश राज द्वारा औपनिवेशिक भारत में नमक जैसी जरूरी चीज़ों पर लगाए गए टैक्स के विरोध में शुरू किया था, जिसकी गूंज उस समय देश से लेकर विदेशों तक में सुनाई दी थी। इससे विदेशी सरकार को नमक कानून वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा था।

pc- ndtv raj