Rajasthan: पीएम मोदी की राजस्थान को 2 बड़ी सौगात, मेट्रो फेज-2 और रिफाइनरी प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान का दौरा करने वाले हैं, लेकिन उसके पहले ही उन्होंने प्रदेश के दो बड़ी सौगाते दी है। जी हां मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री के मोर्चे पर राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जयपुर मेट्रो के फेज-2 को हरी झंडी मिल गई है। इसमें करीब 13,037 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

बनेंगे 36 स्टेशन
जयपुर मेट्रो का यह नया कॉरिडोर उत्तर से दक्षिण की दिशा में दौड़ेगा। प्रह्लादपुरा से शुरू होकर टोडी मोड तक जाने वाली यह लाइन करीब 41 किलोमीटर लंबी होगी, जो अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक जुड़ेगा। इस पूरे रास्ते में कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिनमें में 34 एलिवेटेड और दो अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। यह मेट्रो लाइन सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई, टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल, रामबाग स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों को जोड़ेगी। इतना ही नहीं, जयपुर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह बड़ी राहत होगी, क्योंकि एयरपोर्ट एरिया में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने की योजना है।

फेज-2 कॉरिडोर पर होंगे ये मेट्रो स्टेशन
टोडी मोड, हरमाड़ा घाटी, हरमाड़ा, वीकेआई रोड नंबर 14, वीकेआई रोड नंबर 9, वीकेआई रोड नंबर 5, विद्याधर नगर, सेक्टर 2, भवानी निकेतन, अंबाबाड़ी, पानीपेच, कलक्ट्रेट, खासा कोठी सर्कल, गवर्नमेंट हॉस्टल, अशोक मार्ग, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्कल, रामबाग सर्कल, नेहरू पैलेस, गांधीनगर स्टेशन, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, बीटू बायपास चौराहा, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी गेट, कुंभा मार्ग, जीईसीसी, सीतापुरा, गोनेर मोड, बीलवा, बीलवा कलां, सहारा सिटी, प्रहलादपुरा। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी को भी मोदी कैबिनेट से ग्रीन सिग्नल मिल गया है।
pc- aaj tak,theinfrapost.com, thehawk.in





